Hike एप ने मशीन लर्निंग के विकास के लिए IIT दिल्ली के साथ की साझेदारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2019

नयी दिल्ली। घरेलू मेसेजिंग एप हाइक ने देश में कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) और मशीन लर्निंग के विकास के लिए इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईआईटी-दिल्ली) के साथ साझेदारी की है। 

हाइक ने बयान में कहा कि यह साझेदारी उसके भारतीय विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लक्ष्य के अनुरूप है। हाइक के उपाध्यक्ष (परिचालन) अंशुमान मिश्रा ने कहा कि अनुसंधान के लिए इस साझेदारी के साथ हम देश के शिक्षा जगत को कृत्रिम मेधा और मशीन लर्निंग जैसे क्षेत्र में शोध को आगे बढ़ावा देने में मदद करना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

इसे शांतिपूर्ण विरोध नहीं कहा जा सकता... शिवाजी पार्क के निवासी ने अभिजीत दिपके और CJP नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

11 वर्षीय Bodhana Sivanandan ने बनाया सबसे युवा WGM बनने का Guinness World Record

Bhubaneswar में युवती से दुष्कर्म मामले में Odisha महिला आयोग सख्त, DCP से 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

Farooq Abdullah का BJP पर तंज, जम्मू-कश्मीर के लोगों को हमेशा गुलाम बनाना चाहती है