विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगी हिमा दास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2019

नयी दिल्ली। विश्व जूनियर चैम्पियन हिमा दास कमर की तकलीफ के कारण आगामी विश्व चैम्पियनशिप में भाग नहीं ले सकेंगी। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने कहा ,‘‘ हिमा कमर की चोट के कारण दोहा में विश्व चैम्पियनशिप नहीं खेल सकेंगी।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने नौ सितंबर को हिमा समेत सात महिला एथलीटों को 27 सितंबर से छह अक्टूबर तक दोहा में होने वाली चैम्पियनशिप के लिये टीम में चुना था। एएफआई ने हालांकि आईएएएफ को दो रिले रेस के लिये जो शुरूआती प्रविष्टि भेजी थी , उसमें हिमा का नाम नहीं था। इसके बाद से रिले दौड़ में उनकी भागीदारी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी कंपनी गेटोरेड ने हिमा दास को बनाया भारत का ब्रांड एंबेसडर

फर्राटा धाविका दुती चंद को बाद में आईएएएफ के न्यौते पर 100 मीटर में शामिल किया गया। हिमा यूरोप में अभ्यास के दौरान भी कमर के दर्द से जूझती रही है । उसने दो से 20 जुलाई तक 200 मीटर में चार और 400 मीटर में एक स्वर्ण पदक जीता हालांकि ये प्रतियोगितायें आला दर्जे की नहीं थी। 

प्रमुख खबरें

बॉक्स ऑफिस पर Dhurandhar 2 की दहाड़, रिलीज से पहले ही कमाए 50 करोड़, Ranveer Singh की फिल्म ने अमेरिका में रचा इतिहास

Rajya Sabha चुनाव से पहले हॉर्स ट्रेडिंग का डर, Odisha Congress के 8 MLA बेंगलुरु शिफ्ट

काव्या मारन की फ्रेंचाइजी ने इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को करोड़ों में खरीदा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Places To Visit in Ratnagiri: Goa नहीं, इस बार Ratnagiri चलिए! ये Top 10 Hidden Gems जीत लेंगे आपका दिल