हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री की ‘कठपुतली’ की तरह काम कर रहे हैं : Jairam Thakur

By Prabhasakshi News Desk | Jun 25, 2024

शिमला । हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया पर निशाना साधा और कहा कि वह मुख्यमंत्री की ‘‘कठपुतली’’ की तरह काम कर रहे हैं। ठाकुर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के पास नौ भाजपा विधायकों को अयोग्य ठहराने का कोई अधिकार नहीं है, जिन्होंने केवल ‘‘सरकार के खिलाफ नारे लगाए।’’ ठाकुर ने इस साल मार्च में भाजपा के नौ विधायकों को नोटिस जारी करने के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि उनके परिवार से कोई भी चुनाव नहीं लड़ेगा, फिर भी उनकी (सुक्खू की) पत्नी को आगामी विधानसभा उपचुनाव लड़ने के लिए टिकट मिल गया। ठाकुर ने कहा, ‘‘मैं खुद मुख्यमंत्री रह चुका हूं, ऐसा फैसला मुख्यमंत्री की मंजूरी के बिना संभव नहीं होता, खासकर कांग्रेस पार्टी में।

प्रमुख खबरें

Congress पंजाब में बदलेगी प्रदेश अध्यक्ष, Sachin Pilot की रिपोर्ट के बाद Warring की छुट्टी तय

Omar Abdullah सरकार को बिना बताए दो अफसरों ने सीधे Speaker को लिख दी चिट्ठी, J&K Assembly में मचा घमासान

Vanakkam Poorvottar: अगर भारत सरकार मदद नहीं करती तो China से सहायता मांगेंगे, Manipur में Naga Group के बयान ने मचाई बड़ी हलचल

Rajnath Singh ने IAFIS को SAKSHAM से जोड़ा, DAD में रियल-टाइम बजट समीक्षा पर दिया जोर