हिमाचल भाजपा ने उपचुनाव के लिये कसी कमर, कोर कमेटी की बैठक में भावी रणनीति पर हुआ मंथन

By विजयेन्दर शर्मा | Jun 16, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने आने वाले उप चुनावों के लिये बिगुल फूंक दिया है प्रदेश में सत्तारूढ दल भाजपा के लिये आने वाले तीन उपचुनाव किसी चुनौती से कम नहीं हैं। प्रदेश में मंडी लोकसभा व जुब्बल कोटखाई और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने जा रहे हैं। आने वाले उपचुनाव को लेकर सत्ताधारी दल ने कमर कस ली है। इसके लिये बाकायदा शिमला में कोर कमेटी की दो दिनों तक बैठकों का दौर चलता रहा। जिसमें तमाम जुटे नेताओं ने भावी रणनीति पर मंथन किया। भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने शिमला में आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि भाजपा द्वारा मंडी लोक सभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को प्रभारी नियुक्त कर दिया गया है। उनके साथ सह प्रभारी मंत्री गोविंद ठाकुर और समन्वयक राकेश जमवाल रहेंगे, इसी प्रकार से फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए मंत्री विक्रम ठाकुर को प्रभारी बनाया, उनके साथ सह प्रभारी के रूप में मंत्री राकेश पठानिया एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती समन्वयक रहेंगे।

इसी प्रकार से प्रदेश , जिला एवं मंडल स्तर की वर्चुअल कार्यसमिति की बैठक हेतु एक समिति का गठन किया गया जिसमें महामंत्री त्रिलोक जमवाल, त्रिलोक कपूर एवं राकेश जमवाल सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने बताया की स्वास्थ्य स्वयंसेवक कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल को बनाया गया। उन्होंने बताया कि भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक वर्चुअल माध्यम से 30 जून को निर्धारित की गई है इसके उपरांत जिला कार्यसमिति बैठक का क्रम 1 से 15 जुलाई तक चलेगा, उसके उपरांत मंडल कार्यसमिति की बैठक 16 से 31 जुलाई तक पूर्ण होगी। भाजपा द्वारा वर्चुअल प्रशिक्षण शिविर के आयोजन किए जाएंगे जिन का शुभारंभ 20 जून 2021 रविवार से होगा और यह कार्यक्रम 6 हफ्ते तक चलेगा। उन्होंने बताया टीकाकरण अभियान की दृष्टि से एक समिति का गठन किया गया है जिसकी अध्यक्षता भाजपा सचिव धनेश्वरी ठाकुर द्वारा की जाएगी इस समिति के सदस्य प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर, राकेश शर्मा एवं कर्ण नंदा रहेंगे।

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द