हिमाचल में सितंबर में होंगे उपचुनाव, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुरू की तैयारियां

By विजयेन्दर शर्मा | Jul 30, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जल्द ही उपचुनावों का बिगुल बज जायेगा अगले सप्ताह चुनाव आयोग भी इसकी घोषणा कर देगा दो दिन पहले ही चुनाव आयोग ने तैयारियों को लेकर जायजा लिया है। यही वजह है कि अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मंडी में लगातार रैलियां कर रहे हैं जिससे चुनावी महौल गरमा गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में सितंबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में मंडी संसदीय क्षेत्र और चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव होंगे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पहले भी कोविड के दौर में नगर परिषद नगर पंचायत के चुनाव हुए हैं और इस दौर में भी आम जनता के सहयोग से उपचुनाव होंगे। इसके लिये सरकार तैयार है मंडी लोकसभा व चार विधानसभा उपचुनावों के लिये सत्तारूढ दल भाजपा सक्रिय हो गया है पार्टी ने अपने तमाम नेताओं को फील्ड में उतार दिया है पार्टी को हर सूरत में यह चुनाव जीतने हैं यह जीत मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के राजनीतिक भविष्य को भी तय करेगी।

इसे भी पढ़ें: कम नहीं हो रही मुसीबत ! खराब मौसम से लाहौल घाटी में फंसे पर्यटकों की सांसे अटकी

वहीं कांगडा जिला के फतेहपुर जहां कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन के बाद उपचुनाव होने जा रहे हैं में  पिछला चुनाव हारे कृपाल परमार को लेकर पेंच फंसा है  परमार अपने टिकट की पैरवी कर रहे हैं तो दूसरी ओर उनको चुनाव मैदान में उतारने को लेकर सहमति बनती नजर नहीं आ रही खुद सीएम जय राम ठाकुर ने भी परमार के विकल्प के तौर पर किसी दूसरे नेता को मैदान में उतारने की हिमायत की है। लेकिन अर्की विधानसभा में भाजपा की ीरह आसान नहीं है इस बार गोविंद शर्मा मैदान में आ गये हैं व अपने लिये टिकट मांग रहे हैं जिससे भाजपा परेशानी में है उन्हें मनाने के लिये बैठकें हो रही हैं। नाचन विधानसभा के जय देवी में जनसभा को संबोधित करते हुए जय राम ठाकुर ने लोगों से कोविड -19 महामारी के खिलाफ स्वयं का टीकाकरण सुनिश्चित करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद राज्य सरकार ने विकास की गति को निर्बाध रूप से सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि नाचन विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आज 75.50 करोड़ रुपये की 15 विकास परियोजनाओं को समर्पित किया गया है। यह विधानसभा क्षेत्र प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ रहा है और सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि विकास परियोजनाओं के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध करवाया जाए।

प्रमुख खबरें

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia