हिमाचल प्रदेश की प्रमुख खबरें-- कोविड-19 के कारण माता-पिता खोने वाले बच्चों का सहारा बने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

By विजयेन्दर शर्मा | Aug 08, 2021

 शिमला --    जिला मण्डी के जोगिन्द्रनगर के वार्ड-4 समलोट निवासी 12 वर्षीय अंशदीप व 17 वर्षीय सोफिया के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर मद्दगार बनें।

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर उनकी दयनीय हालत देखकर भावुक हो गए और मौके पर ही बच्चों को आर्थिक सहायता स्वरूप एक-एक लाख रुपये स्वीकृत कर दिए। उन्हांेने कहा कि कोरोना महामारी के कारण माता-पिता खोने वाले बच्चों की सरकार हर प्रकार से सहायता सुनिश्चित कर रही है ताकि बच्चों के जीवनयापन और पढ़ाई में कोई बाधा न आए। दोनों बच्चों ने इस उदार आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

 

 राज्यपाल ने होली लाॅज में जा कर संवेदना व्यक्त की

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर आज होली लाॅज जा कर प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह से संवेदना व्यक्त की।

राज्यपाल ने कहा कि वीरभद्र सिंह एक सम्मानित नेता थे, जिन्होंने हिमाचल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने लम्बे समय तक हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया और लोगों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी है।

 मुख्यमंत्री ने स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक-2020 में जेवलिन थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को 13 वर्षांे के बाद दूसरा गोल्ड मिला है, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। समस्त देशवासियों के लिए आज का दिन बहुत एतिहासिक है क्यांेकि भारत का ओलंपिक एथलेटिक्स में यह पहला मेडल है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि नीरज चोपड़ा की यह उपलब्धि युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा प्रदान करेगी।

प्रमुख खबरें

मशहूर Cardiologist पद्मश्री डॉ. G Vijayaraghavan का 84 साल की उम्र में निधन

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच