हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त कोरोना पॉजिटिव होने पर अस्पताल में दाखिल

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 23, 2021

शिमला।  हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं।  संजय दत्त वापस मुंबई लौट गए हैं। वहां इलाज करवा रहे हैं। उन्होंने इसके बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से इस बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने हाल ही में हिमाचल प्रदेश का दौरा किया है। इस बारे में खबर सामने आते ही प्रदेश में खलबली मच गई है। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस में भी बगावत का माहौल, मौजूदा अध्यक्ष को हटाने के लिए विधायकों ने दिल्ली में डेरा डाला

 

संजय दत्त ने इस बारे में अपने ट्विटर अकाउंट में ट्वीट करते हुये लिखा है कि मैंने अपने हिमाचल दौरे के दौरान दोनों कोविड वैक्सीन की डोज ली थी। तमाम एहतियात बरती गई। प्रोटोकॉल का भी ध्यान रखा गया।  लेकिन इसके बावजूद मुझे कोविड ने पकड़ लिया है। अपना टेस्ट कराने के बाद मैं पॉजिटिव आया हूं। और इसके चलते ईलाज के लिये अस्पताल में हूं। लिहाजा मेरा सभी से अनुरोध है कि मेरे हिमाचल प्रवास के दौरान  जो भी मेरे संपर्क में आये हैं।  वह अपना टेस्ट करवायें। ताकि कोई भी जोखिम न रहे।  

प्रमुख खबरें

गुवाहाटी में पांच लोगों की हत्या के आरोपी घनकांत गोगोई को 7 दिन की पुलिस रिमांड

Israel Election: संसदीय चुनाव में रिकॉर्ड मतदान, शाम 6 बजे तक पड़े 67 फीसदी वोट

Tamil Nadu के Theni में जेल प्रहरियों पर हमला कर भागे 17 कैदी, 13 दोबारा दबोचे गए

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव