आम आदमी पार्टी के बढते कदमों से सहमी हैं हिमाचल कांग्रेस

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 27, 2022

शिमला। पडोसी प्रदेश पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) इन दिनों खासे उत्साह में हैं। भले ही आप उत्तराखंड चुनाव में खाता तक नहीं खोल पाई हो , लेकिन पाटी  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरे जोश से जुट गई है। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में ’आप’ की एंट्री ने कांग्रेस पार्टी के माथे पर शिकन के बादल गहरा दिए हैं। पार्टी नेतृत्व को इस बात की चिंता सता रही है कि ’आप’ कहीं कांग्रेस के युवा चेहरों को अपने साथ न ले उड़े। 

इसे भी पढ़ें: रामशहर में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय व अग्निशमन उप-केन्द्र खोलने की घोषणा

 

हाल ही में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर के अपने समर्थकों के साथ आप में शामिल होने के बाद कांग्रेस पार्टी का यह डर और बढ़ गया है। ऐसी अफवाहें जोर पकड़ने लगी हैं कि और भी युवा कांग्रेसी नेता जल्द ही कांग्रेस छोड़ सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने साधु पुल में हुए बस हादसे पर शोक व्यक्त किया

प्रदेश कांग्रेस के कई अन्य नेता कथित तौर पर पार्टी संगठन के आंतरिक कामकाज से खुश नहीं हैं । आरोप लगाया जा रहा है कि हिमाचल पीसीसी चीफ कुलदीप राठौर अपने कार्यकाल में सभी को साथ लेकर चलने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं। व संगठन में हारे व जनता की ओर से नकारे लोगों को तव्वज्जो देकर नये लोगों के लिये उन्होंने दरवाजे बंद कर दिये है। यही नहीं कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल में भाजपा की तरह संगठनात्मक जिलों का गठन कर पार्टी को सक्रिय किया था। वह कदम भी राठौर को रास नहीं आया। और उन्होंने संगठनात्मक जिलों को ही भंग कर दिया। जिससे पार्टी का एक बडा वर्ग राठौर से मुंह फुलाये बैठा है। 

इसे भी पढ़ें: देश में कुछ ऐसी ताकते भी काम कर रही है जो खाती देश का है पर देश से साथ गद्दारी भी करती है : कश्यप

हिमाचल पीसीसी चीफ कुलदीप राठौर, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री और अन्य सहित हिमाचल कांग्रेस के कुल 21 नेताओं ने पिछले दिनों नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक डेढ़ घंटे तक चली।

इसे भी पढ़ें: समाज को टीबी मरीज से भेदभाव नहीं, हमदर्दी रखनी होगी.. मनोज ठाकुर

प्रदेश के नेताओं ने राज्य पार्टी संगठन में बदलाव का अनुरोध करने के अलावा विभिन्न चुनाव समितियों के गठन पर जल्द निर्णय लेने की भी मांग की है। हालांकि वर्तमान पीसीसी प्रमुख कुलदीप राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस ने चार उपचुनाव जीते, कुछ नेताओं ने नए एचपीसीसी प्रमुख की मांग की है। पार्टी के तीन कार्यकारी अध्यक्षों के अलावा एक उप नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने की भी मांग की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य प्रतिपूरक वनरोपण निधि प्रबंधन और योजना प्राधिकरण की बैठक आयोजित

पार्टी के ही कई नेता दबी जुबान में कहने लगे हैं कि पार्टी ने अगर समय रहते बदलाव नहीं किया तो सत्ता में वापिसी का सपना पूरा नहीं होगा। नये अध्यक्ष के तौर पर नादौन के विधायक ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू की दावेदारी मजबूत होकर उभर रही है।   

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार