कन्हैया से ज्यादा हिमाचल कांग्रेस के नेताओं ने किया सेना का अपमान: जयराम ठाकुर

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 13, 2021

मनाली।। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार शाम मनाली विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भरमौर और किलाड़ में भी जनसभाएं कीं। मनाली में एक बार फिर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और प्रतिभा सिंह को निशाने पर लिया।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस पार्टी ने कन्हैया कुमार जैसे टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरगना को स्टार प्रचारक बना अपने पांव पर खुद ही कुल्हाड़ी मार दी -गणेश दत ने कहा

विपक्ष पर सवाल उठाते हुए जयराम ठाकुर ने कहा, " उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों में हमारे हिमाचल के विधायक और सांसद हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी की स्थिति विचित्र है। उनके स्टार प्रचारकों में कन्हैया कुमार हैं। ये वो कन्हैया कुमार हैं जिन पर देश के टुकड़े करने जैसे नारे लगाने के आरोप लगे। ये वो कन्हैया कुमार हैं जिन पर अफजल हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं जैसे नारे लगाने के आरोप लगे।

इसके बाद एक फिर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी पर कारगिल बयान को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि कन्हैया तो बिहार से आए थे, उन्हें हिमाचल की संस्कृति की समझ नहीं है, लेकिन दुख तब हुआ जब प्रतिभा सिंह ने कहा कारगिल छोटा युद्ध था। कन्हैया से ज्यादा हिमाचल कांग्रेस के नेताओं ने सेना का अपमान किया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि कारगिल युद्ध लड़ने वाले ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को बीजेपी ने मंडी से प्रत्याशी बनाया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कारगिल युद्ध से जुड़ी तत्कालीन पीएम अटल बिहार वाजपेयी की यादें भी उन्होंने साझा की।

उन्होंने महंगाई को लेकर कहा कि क्या कांग्रेस के कार्यकाल में महंगाई खत्म हो गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार को दिसंबर में चार साल पूरे होने जा रहे हैं। इन चार सालों में हमने लोगों की सेवा करने की कोशिश की है। इसके साथ ही उन्होंने हिम केयर, सहारा, गरीब बेटियों की शादी पर शगुन योजना के तहत 31 हजार रुपये की राशि देने की बात दोहराई।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकार की चुनौतियों पर बात करते हुए कहा कि हमारे कार्यकाल में एक बढ़कर एक चुनौती आई। हमने जनता के सहयोग से सभी परीक्षाएं पास की। सरकार बनने के बाद लोकसभा चुनाव, इसके बाद कोरोना और अब फिर उपचुनाव। उन्होंने कहा कि हर चुनौती को पार करने में हमें जनता का सहयोग मिला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही मनाली में की गई सभी घोषणाएं पूरी की जाएंगी। आप ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार मजबूत करने के लिए दिल्ली भेजिए।

प्रमुख खबरें

Tata Sons शेयर लिस्टिंग पर मतभेद गहराया, Abhishek Manu Singhvi संभालेंगे Tata Trusts का पक्ष

दाद और खुजली के Fungal Infection से राहत दिलाएंगे Neem और Tulsi समेत ये 3 पत्ते

Akhilesh Yadav की रणनीति पर Brajesh Pathak का पलटवार, राहुल गांधी पर भी खूब बरसे

Pakistan के गृह मंत्री Mohsin Naqvi रविवार को जाएंगे Tehran, द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा