राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने साइकिलिंग रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 09, 2021

शिमला।  राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला से हिमालयन एडवेंचर स्पोट्र्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन और हीरो साइकिल द्वारा आयोजित 9वीं हीरो एमटीबी शिमला साइकिलिंग रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल एक पहाड़ी क्षेत्र है और स्वच्छ वातावरण यहां का मुख्य आकर्षण है। शिमला जैसे शहरों में साइकिलिंग को बढ़ावा देने के इस तरह के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने हिमालयन एडवेंचर स्पोट्र्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

हिमालयन एडवेंचर स्पोट्र्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित सूद ने रैली के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रैली में भारत के 22 शहरों से 100 प्रतिभागी राइडर और रक्षा बलों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रीय चैंपियन और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया। एचपी साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश मल्होत्रा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

महापौर सत्या कौंडल, राज्यपाल के सचिव प्रियतू मंडल निदेशक हीरो साइकिल अभिषेक मुंजाल, वरिष्ठ अधिकारियों और शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये