हर क्षेत्र में हिमाचल पिछड़ता जा रहा और मुख्यमंत्री जश्न की बंसी बजा रहे-कांग्रेस

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 28, 2021

शिमला । नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य के क्षेत्र में हिमाचल एक पायदान और नीचे चला गया है।छठे स्थान से सातवें पर पहुंच गया है।शिक्षा के क्षेत्र में भी पीछे हो गया है।महिला सशक्तीकरण में स्थिति खराब है।विकास के मामले में सरकार विभिन्न 96 परियोजनाओं में आवंटित धन को खर्च करने में ही नाकामयाब रही।लगभग आठ हजार करोड़ रुपए खर्च ही नहीं कर पाई।लगभग 18 हज़ार मेधावी छात्रों को गत चार साल से लेपटॉप ही नहीं मिल पाए हैं।यह सब आंकड़े नीति आयोग द्वारा दिए जा रहे हैं जिनसे हिमाचल सरकार की असफलता साफ जाहिर होती है।यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज मीडिया से कही।

उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में हिमाचल पिछड़ रहा है लेकिन जयराम सरकार जश्न मनाने में व्यस्त है।यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए प्रचार ही सर्वोपरि है।जब करोना महामारी का प्रकोप बढ़ रहा था तो मोदी अहमदाबाद में नमस्ते ट्रम्प कर रहे थे जिसके कारण खमियाजा पूरे देश ने भुगता।

इसे भी पढ़ें: मंडी रैली इतिहास की सबसे बड़ी रैली : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कश्यप

आज भी जब ओमिक्रोन वेरिएंट का प्रकोप बढ़ने लगा है तो मोदी हिमाचल में आ कर जश्न मनाने में मशगूल हैं।इससे साफ जाहिर होता है कि मोदी सरकार के लिए प्रचार ही सर्वोपरि है।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हिमाचल सरकार ने लापरवाही और अनुभवहीनता में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।मुख्यमंत्री चार साल मात्र अपनी कुर्सी बचाने के अभियान में ही कड़ी मेहनत करते रहे।जनसमस्याओं के प्रति भाजपा सरकार ने कोई गम्भीरता नहीं दिखाई।प्रदेश की जनता को जुमलेवाज़ी की घुट्टी पिला कर गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लिए पांच पुल समर्पित करने पर रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया

दीपक शर्मा ने कहा कि जनता अब भाजपा की जुमलेवाज़ी में फंसने वाली नहीं है।जिस तरह चारों उपचुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ किया है उसी तरह आगामी विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को सबक सिखाने का जनता मन बना चुकी है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मंडी रैली में प्रदेश के कर्मचारियों पर दबाब बना कर रैली में पहुंचने के आदेश दिए यह सब निन्दाजनक है।

प्रमुख खबरें

N Chandrasekaran के तीसरे कार्यकाल के खिलाफ Bombay High Court जाएगा Tata Trust

पासपोर्ट विवरण में गड़बड़ी के चलते सौरव दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में रखा पक्ष

सलाह मिलने का सवाल ही नहीं, Suvendu Adhikari के BJP वाले दावे पर बोले प्रणब मुखर्जी के बेटे Abhijit Mukherjee

Amit Shah ने रणबीर कपूर, साई पल्लवी और Ramayana की टीम से की मुलाकात: महाकाव्य के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत पर हुई खास चर्चा