Himachal Pradesh में अगले अकादमिक सत्र से स्कूलों में विद्यार्थियों के मोबाइल ले जाने पर पाबंदी: सुक्खू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2025

 हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को घोषणा की कि आगामी शैक्षणिक सत्र से प्री-नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय परिसर में मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा,‘‘हालांकि, शिक्षकों को अपने मोबाइल फोन स्टाफ रूम में या अपने बैग में रखने की अनुमति होगी।’’

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ये उन्नत सुविधाएं न केवल प्रशासनिक और शैक्षणिक दक्षता को बढ़ाएंगी बल्कि हिमाचल प्रदेश में डिजिटल शिक्षा प्रशासन के एक नए युग की शुरुआत भी करेंगी।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछले तीन वर्षों में राज्य सरकार ने शिक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और कई निर्णायक सुधार लागू किए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा की गुणवत्ता के मूल्यांकन के आधार पर अपनी रैंकिंग को 21वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंचाकर राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रगति की है।

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया