हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने की इस्तीफे की पेशकश! अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तंज

By अंकित सिंह | Feb 28, 2024

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस्तीफे की पेशकश की है। इसकी बड़ी वजह है कि असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने विद्रोह की धमकी दी है, जिससे राज्य सरकार अस्थिर हो गई है। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने सुक्खू का इस्तीफा नहीं मांगा, लेकिन मुख्यमंत्री ने अपनी इच्छा से पद छोड़ने की पेशकश की। हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया है जिनमें दावा किया गया था कि सुक्खू ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। मुश्किलें गहराने के बीच सत्तारूढ़ कांग्रेस को बुधवार को शक्तिशाली मंत्री विक्रमादित्य सिंह के इस्तीफे से एक और झटका लगा। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पार्टी विधायकों के विचारों को "अनदेखा" किया गया।

इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh में कांग्रेस के कुछ विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग! CM सुक्खू बोले- बीजेपी में अंतरात्मा नाम की चीज नहीं

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान जमकर हंगामा हुआ। स्पीकर ने मार्शलों को 15 बीजेपी विधायकों को जबरन सदन से बाहर करने का आदेश दिया। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर सहित विपक्षी विधायकों को सदन के बाहर धकेल दिया गया। छह कांग्रेस विधायक - इंद्रजीत लखनपाल, चैतन्य शर्मा, सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, देवेंद्र सिंह भुट्टो, और रवि ठाकुर जिन्होंने क्रॉस वोटिंग की और तीन निर्दलीय विधायक - आशीष शर्मा, केएल ठाकुर और होशियार सिंह, ये सभी 9 विधायक हिमाचल प्रदेश विधानसभा से गायब थे। सूत्रों ने बताया कि ये सभी विधायक राज्य छोड़ने की तैयारी में हैं। 

प्रमुख खबरें

Kashmir फिर बनेगा Bollywood का फेवरेट डेस्टिनेशन? Rang-E-Cinema International Film Festival ने दिया बड़ा संदेश

लाल से जीता 24, नीले से जीतेंगे 27! अखिलेश की इस रणनीति के पीछे आखिर दांव क्या है?

Andhra Pradesh में Mega DSC शिक्षक भर्ती के खेल कोटे में धांधली के आरोप खारिज

T20 World Champion India के खिलाफ Japan ने घोषित की टीम, सानो में होगा महामुकाबला