Himachal Pradesh: कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने विधायकों से मुलाकात की लेकिन बागी छह विधायक शिमला में नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 29, 2024

हिमाचल प्रदेश में उत्पन्न राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस नेतृत्व द्वारा भेजे गए केंद्रीय पर्यवेक्षकों भूपेंद्र सिंह हुड्डा और डी.के.शिवकुमार ने विधानसभा इमारत के नजदीक स्थित होटल में बुधवार को पार्टी विधायकों से एक-एक कर मुलाकात की लेकिन उनमें वे छह विधायक शामिल नहीं थे जिन्होंने मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉसवोट किया था। ये छह विधायक शिमला में नहीं हैं।

सूत्रों ने बताया कि यहां सेसिल होटल में बैठक के दौरान विधायकों से चर्चा की गई और उनकी राय ली गई। बैठकों में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला भी मौजूद थे। पर्यवेक्षकों से मुलाकात करने वाले उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दावा किया कि कुछ बागी विधायक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस आलाकमान के संपर्क में हैं।

सुक्खू ने कहा, ‘‘हम स्वभाव से क्षमाशील हैं लेकिन जिन विधायकों ने राज्यसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की, उन्हें पार्टी की विचारधारा का सम्मान करना चाहिए था।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग, बैग देते समय थलापति विजय ने किया क्या इशारा?

Top 10 Breaking News 20 August 2026 | Declassified Operation Sindoor | High Commission of Pakistan | Amrit Bharat Express Trains | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Raksha Bandhan 2026: भारतीय रेलवे का बड़ा तोहफा, इन Routes पर चलेंगी Raksha Bandhan Special Trains

Samrat Choudhary की उपस्थिति में Bihar को मिला PMAY-G के तहत 11.18 लाख नए घरों का लक्ष्य