हिमाचल में बारिश से तबाही, चंबा में भूस्खलन के बाद मकान ढहने से 3 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2022

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद मकान ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मंडी जिले में अचानक आई बाढ़ के चलते घरों में पानी घुस गया, जिससे कुछ ग्रामीण वहां फंस गए और कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। चंबा जिला आपातकालीन अभियान केंद्र (डीईओसी) के अधिकारियों ने बताया कि चौवारी तहसील के बनेत गांव में शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे भूस्खलन हुआ, जिसके बाद एक मकान ढह गया।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी और महिला IAS पर कानपुर के सिपाही ने की अभद्र टिप्पणी, स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद प्रशासन ने किया निलंबित

उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मंडी में तड़के 4.15 बजे अचानक आई बाढ़ के बाद बल्ह, सदर, थुनाग, मंडी और लामाथाच में कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया। उन्होंने बताया कि बाढ़ से सड़क किनारे खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और स्थानीय निवासी अपने घरों के अंदर फंसे रहे। हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग ने 25 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।

इसे भी पढ़ें: Vaishno Devi Rain | भारी बारिश के कारण रोकी गयी माता वैष्णो देवी की यात्रा 9 घंटे बाद बहाल, बाणगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सिरमौर, सोलन, हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर जिलों में अगले तीन-चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने और कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने का अनुमान है। मोख्ता ने जिला आपातकालीन संचालन केंद्रों (डीईओसी) को पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने का निर्देश दिया है, क्योंकि इस अवधि में भूस्खलन, अचानक बाढ़ आने, बादल फटने, चट्टान गिरने, नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने, खराब दृश्यता और आवश्यक सेवाओं में व्यवधान की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत