Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के चयन के लिए कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक, भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी होंगे शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2022

शिमला हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथों से सत्ता छीनने वाली कांग्रेस ने शुक्रवार को शिमला में अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष को राज्य के नए मुख्यमंत्री के चयन का अधिकार देने वाला प्रस्ताव पारित हो सकता है। कांग्रेस के दो पर्यवेक्षक-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के हिमाचल प्रदेश से जुड़े मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ शिमला पहुंच चुके हैं। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीटों पर जीत दर्ज की। इसी के साथ पहाड़ी राज्य में वर्ष 1985 से किसी भी निवर्तमान सरकार के दोबारा सत्ता में न आने की परंपरा बरकरार रही।

इसे भी पढ़ें: Himachal में बागियों ने बिगाड़ा भाजपा का खेल! नड्डा बोले- अनुशासन बनाए रखने के लिए जो जरूरी होगा वह करेंगे

एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा, “आलाकमान जो भी फैसला लेगा, हम सबको स्वीकार होगा।” उन्होंने कहा, “हमारे लिए पद अहम नहीं है। हमारे लिए लोगों से किए गए वादों को पूरा करना महत्वपूर्ण है और हम ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” एक अन्य सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि यह फैसला विधायकों और आलाकमान को लेना है कि वे किसे अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा, “हम सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और आने वाले दो-तीन दिनों में अगली सरकार बन जाएगी।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार