हिमाचल प्रदेश के मंत्री Vikramaditya Singh ने वक्फ बोर्ड के कामकाज में पारदर्शिता की वकालत की

By Prabhasakshi News Desk | Sep 23, 2024

शिमला । हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वक्फ बोर्ड के कामकाज में पारदर्शिता होनी चाहिए क्योंकि धार्मिक निकायों सहित हर संगठन को समय के साथ सुधार करना चाहिए। हिमाचल प्रदेश में मस्जिदों के कथित अवैध निर्माण और एक विशेष समुदाय से संबंधित बाहरी लोगों के प्रवेश के खिलाफ स्थानीय निवासियों द्वारा सड़कों पर उतरने के बाद राज्य की राजधानी शिमला और नाहन जिले के शिलाई में विरोध प्रदर्शन हुए। कांग्रेस की एक बैठक में भाग लेने से पहले यहां मीडियाकर्मियों से बात करते हुए लोक निर्माण मंत्री सिंह ने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार का कर्तव्य है। 

राज्य में मस्जिदों के कथित अनधिकृत निर्माण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और प्रवासियों के सत्यापन की मांग का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘जिस तरह की स्थिति बनी हुई है, मेरा मानना ​​है कि समय के साथ हर संगठन, ट्रस्ट और धार्मिक निकायों में बदलाव और सुधार होने चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अभी भी याद है कि जब मेरे पिता वीरभद्र सिंह 1984 में मुख्यमंत्री थे तो भीमा काली ट्रस्ट मंदिर, जो हमारी निजी संपत्ति थी, को पारदर्शिता सुनिश्चित करने और ऑडिट के लिए सरकारी प्रशासन के अधीन लाया गया था।

प्रमुख खबरें

सिंहासन खाली करो... भारी-भरकम अंग्रेजी बोलने वाले शशि थरूर ने हिंदी में लिखी दिनकर की कविता

ताप बिजलीघरों में Coal Stock घटने की गति थमी, 1.8 करोड़ टन से ऊपर बना भंडार

iPhone Duo ऑन करते ही स्क्रीन पर दिखेगा यूजर का नाम, Apple ला रहा कस्टमाइज्ड बूट फीचर

SIR Process में लाखों Fake Votes का दावा, Akhilesh Yadav बोले- BJP की पोल खोलने के लिए लिस्ट तैयार