हिमाचल के नाहन में भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्कूल और कॉलेज बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026

नाहन (हिमाचल प्रदेश), 29 जुलाई हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिले के नाहन उपमंडल में भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर बुधवार को स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्रों समेत सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का आदेश दिया गया है। नाहन के उपमंडलीय मजिस्ट्रेट राजीव सांख्यान ने मंगलवार रात जारी एक आदेश में कहा कि शिमला स्थित मौसम विज्ञान विभाग ने सिरमौर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। उन्होंने कहा कि जिले में भारी से अत्यधिक भारी बारिश आने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की आशंका है जिससे अचानक बाढ़, भूस्खलन और मौसम से जुड़ी अन्य घटनाएं हो सकती हैं तथा जान-माल को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

प्रमुख खबरें

UCC पर SP नेता ST Hasan ने उठाए सवाल, कहा- अपनी धार्मिक परंपराओं का पालन करते रहेंगे

UP Teacher Vacancy: 15,012 पदों पर निकली भर्ती, Assistant Teacher और PGT के लिए OTR जरूरी, जानिए पूरी डिटेल

Pakistan के साथ Mecca Pact Sign कर Saudi Arabia ने बड़ी गलती की, India से संबंध मजबूत किये होते तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता!

Omar Abdullah और Mirwaiz Umar Farooq ने Modi की Foreign Policy की खुलकर तारीफ की, BRICS Summit को सफल बताया