Himachal Pradesh में उद्योगों को मिलेगा एकमुश्त सहमति प्रमाणपत्र: CM Sukhvinder Singh Sukhu

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के सभी पंजीकृत उद्योगों को अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एचपीएसपीसीबी की ओर से एकमुश्त सहमति प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्योगों की श्रेणी के अनुसार इसकी वैधता पांच वर्ष से 25 वर्ष तक होगी। हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीएसपीसीबी) की यह पहल राज्य में ‘स्पीड ऑफ डूइंग बिजनेस’ की परिकल्पना को मजबूत करने, औद्योगिक विकास को गति देने और नियामकीय प्रक्रियाओं को सरल बनाने के मकसद से की गई है।

सुक्खू ने कहा कि उद्योगों की परिचालन क्षमता और प्रदूषण की संभावना के आधार पर उन्हें अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर सहमति प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। प्रत्येक श्रेणी के लिए प्रमाणपत्र जारी करने की समय-सीमा भी तय की गई है और अनावश्यक देरी होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी निर्धारित की गई है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उद्योगों के लिए एकमुश्त सहमति प्रमाणपत्र व्यवस्था लागू करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।

प्रमुख खबरें

Periods में दर्द और ऐंठन से राहत देगा शतावरी का पानी, सुधरेगी Reproductive Health

Pakistani Navy की लापरवाही पर भड़का India, MEA ने Pakistan High Commission के कार्यवाहक प्रमुख को तलब कर लगाई लताड़

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से भारत को क्या लाभ?

कायदे में रहोगे तो फायदे में...समंदर में भिड़े भारत-पाक के युद्धपोत! तुरंत एक्शन में आया भारत, पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर समझाया