लापता लोगों का पता लगाने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस का विशेष अभियान

By विजयेन्दर शर्मा | Nov 16, 2021

 शिमला । हिमाचल प्रदेश पुलिस के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि पुलिस विभाग ने राज्य में सितम्बर और अक्तूबर, 2021 के महीनों में लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस 635 लापता लोगों का पता लगाने में सफल रही।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी

आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में 2010 से (30.09.2021 तक) 18,577 लापता व्यक्ति हैं। इनमें से अब तक 17,059 व्यक्तियों का पता लगाया जा चुका है और शेष 1416 व्यक्तियों का अभी भी पता नहीं चल पाया है। हिमाचल प्रदेश में ट्रेस किए गए व्यक्तियों का कुल प्रतिशत 91.83 है, जो काफी संतोषजनक है। राज्य पुलिस ने व्यक्तियों के लापता होने के कारणों का भी विश्लेषण किया और तदनुसार खोजे गए व्यक्तियों और उनके परिवार के सदस्यों को आवश्यक परामर्श दिया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर