By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2023
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को अपनी पुरानी मारुती आल्टो कार से यहां विधानसभा पहुंचे। बजट सत्र के पहले दिन उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और संसदीय मामलों के मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने विधानसभा के बाहर उनकी अगवानी की।
सुक्खू ने कहा कि जब वह केवल विधायक थे तो इसी कार से विधानसभा आते थे और मंगलवार को उनके आधिकारिक आवास से विधानसभा तक छोटे-से सफर ने ‘‘पुरानी यादें ताजा कर दीं।