हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती (विरासत मामले समाधान) योजना आरम्भ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2022

शिमला   राज्य कर एवं आबकारी विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न हितधारकों और विभागीय अधिकारियों के अनुरोध पर माल और सेवा कर में सम्मिलित अधिनियमों के तहत लम्बित मामलों और बकाया राशि के निपटान के लिए हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती योजना (विरासत मामले समाधान) 2021 आरम्भ की गई है। इससे करदाताओं को अनिवार्य दस्तावेज प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। जीएसटी लागू होने के बाद भी करदाताओं के कर संबंधी मामलों के विवाद रह गए हैं।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने गोवा में वास्को डी गामा विधानसभा क्षेत्र में वोट डाला

उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक पात्र डीलरों को अपने नजदीकी जिला/वृत्त कार्यालय में जाना होगा। उन्हांेने डीलरों को योजना के समाप्त होने से पहले इस अवसर का लाभ उठाने का परामर्श दिया।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: अरुंधति चौधरी ने मौजूदा चैंपियन को हराया, 4 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में

EU ने AI कंपनियों पर निगरानी के लिए बनाई नई टीम, ब्रसेल्स में कार्यालय का विस्तार

Shehzad Poonawalla ने X bio से हटाया BJP का नाम, पार्टी छोड़ने की अटकलें

Gujarat Heavy Rain: सूरत, खेड़ा और आणंद में भारी बारिश, 13 जिलों में रेड अलर्ट