Himachal Pradesh : ऊना में डेरा परिसर में दो लोगों की अज्ञात कारणों से मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2024

ऊना के मैरी गांव में बाबा वडभाग सिंह मेले में आए दो लोगों की मेला परिसर में अज्ञात कारणों से मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। ऊना से लगभग 40 किमी दूर स्थित मैरी गांव में आयोजित होने वाले मेले में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आते हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी के 50 वर्षीय प्रदीप कुमार के मेला मैदान में बीमार होने की सूचना मिली। कुमार को अम्ब सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि पंजाब के मुकेरियां का 25 वर्षीय साजन उसी इलाके से बेहोशी की हालत में मिला था। अस्पताल में उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस दोनों लोगों की मौत के कारणों की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

प्रमुख खबरें

Premier League: वेस्ट हैम पर भारी पड़ी मैनचेस्टर सिटी, 3-0 से जीत के साथ टॉप पर

U-19 Asia Cup 2025: समीर मिन्हास की ऐतिहासिक पारी से पाकिस्तान ने भारत को हराया

Gill के बाहर होने से टीम इंडिया की टी20 रणनीति पर संकट? कोच गंभीर के फैसले पर बहस तेज

SBI का होम लोन पोर्टफोलियो ₹10 लाख करोड़ पार, बैंक की सबसे बड़ी यूनिट का नया कीर्तिमान