Himachal Pradesh के 4 जिलों में Yellow Alert जारी, बंद हुईं 128 सड़कें

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 21, 2026

हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में शनिवार को मध्यम बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया। स्थानीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विभाग ने राज्य में 27 अगस्त तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।

मंडी में सबसे अधिक 52 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं जबकि कुल्लू में 43, चंबा में नौ, कांगड़ा व सिरमौर में छह-छह, शिमला और ऊना में पांच-पांच तथा लाहौल-स्पीति में दो सड़कें बंद रहीं। राज्य के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार शाम से हल्की बारिश हुई। नाहन में सबसे अधिक 13.8 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई जबकि पांवटा में 12 मिमी, ओलिंडा में 9.6 मिमी, बग्गी में 6.8 मिमी, धौलाकुआं में 5.5 मिमी और रायपुर मैदान में पांच मिमी बारिश दर्ज की गई।

राज्य में एक से 21 अगस्त के बीच 168.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 193.4 मिलीमीटर होती है। इस तरह राज्य में बारिश में 13 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि 30 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से बारिश से जुड़ी घटनाओं में 88 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य को बारिश से संबंधित घटनाओं में अब तक करीब 1,108 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

प्रमुख खबरें

MPD-2047 की बड़ी सौगात: Delhi में अब Peak Hours में लगेगा Dynamic Parking Charge, BRTS की होगी वापसी

इधर दाम चढ़े, उधर मौका तलाश रहा पड़ोसी, भारत अब पाकिस्तान से चीनी खरीदेगा?

UP को Japan का दूसरा घर बनाने की तैयारी, CM Yogi Adityanath ने किया 2000 करोड़ का बड़ा Investment ऐलान

JP Nadda का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला: बोले, यह कैमराजीवी नाटक सिर्फ़ सुर्खियों में रहने को