हिमाचल में रैली के दौरान लगने लगे PoK चाहिए के नारे, राजनाथ ने कहा- धैर्य रखिए

By अभिनय आकाश | Nov 03, 2022

हिमाचल प्रदेश के जयसिंघपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आजाद भारत में नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने के कारण भारत की राजनीति और नेताओं पर से जनता का विश्वास समाप्त हो गया। इस विश्वास के संकट को चुनौती के रूप में भाजपा ने स्वीकार किया है। हिमाचल प्रदेश के जयसिंघपुर में चुनावी जनसभा के दौरान लोगों ने 'Pok चाहिए PoK' के नारे लगाए। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा "धैर्य रखिए धैर्य।"

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में राज नहीं रिवाज बदलेगा, जेपी नड्डा ने कहा- ये अलटा-पलटी नहीं

भारतीय जनता पार्टी ने देश के विकास के साथ साथ भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए भी काम किया है। आज अयोध्या में भव्य राम का मंदिर बन रहा है। काशी विश्वनाथ धाम हो, उज्जैन हो या सोमनाथ सभी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों का विकास किया गया है। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगायी है। मैं यह नहीं कहता कि हमने भ्रष्टाचार का पूरी तरह समाप्त कर दिया है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगने के लिए हमने सिस्टम में बदलाव किया है। आज दिल्ली से सौ पैसा चलता है तो सौ का सौ पैसा जनता के खाते में पहुँच जाता है। आज हिमाचल प्रदेश में एक नहीं छह छह मेडिकल कालेज या तो खुल चुके हैं या खोले जा रहे हैं। यहाँ एम्स भी खुल गया है।

प्रमुख खबरें

Bihar में बिजली की Peak Demand 9.5 GW तक पहुंची, आपूर्ति में बड़ा सुधार

Delhi High Court का सख्त आदेश: CJP को 24 घंटे में हटाने होंगे Gaurav Bhatia के खिलाफ पोस्ट

Bollywood Wrap-up | रामायण की ग्लोबल रिलीज़ डेट से लेकर सलीम खान के सम्मान तक, आज की 5 बड़ी खबरें

Harshit Rana चोट के कारण बाहर, Yash Thakur को T20 Squad में मिली जगह