हिमाचल ने विभिन्न क्षेत्रों में निवेश, तकनीकी और ज्ञान सहायता के लिए विश्व बैंक से अनुरोध किया

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 16, 2022

शिमला    विश्व बैंक के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हार्तविग शाफर के नेतृत्व में प्रदेश के दौरे पर आए एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

इसे भी पढ़ें: एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 22वीं बैठक में 2989.44 करोड़ रुपये निवेश के 24 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान

बैठक में जलवायु अनुकूल कृषि, एकीकृत वाटरशैड विकास दृष्टिकोण के माध्यम से आजीविका सुरक्षा, राज्य पर्यावरण कार्ययोजना और स्वच्छ गतिशीलता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। राज्य ने इन सभी क्षेत्रों में निवेश, तकनीक और ज्ञान सहायता का आग्रह किया। समग्र प्रदूषण मैट्रिक्स में परिवहन क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए दो स्मार्ट शहरों शिमला और धर्मशाला में रोपवे आदि के माध्यम से ट्रैफिक डी-कंजेशन के लिए निवेश समर्थन भी मांगा गया।

इसे भी पढ़ें: सुजानपुर का ऐतिहासिक चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2022 आरंभ

अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव परिवहन आर.डी. नज़ीम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पन्डा, सचिव कृषि राकेश कंवर और योजना सलाहकार बासु सूद ने विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। इससे पूर्व, प्रधान सचिव शहरी विकास देवेश कुमार ने विश्व बैंक के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों का स्वागत किया और बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। विश्व बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने 15 और 16 मार्च, 2022 को प्रदेश का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में क्रियान्वित किए जा रहे कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करना और भविष्य के अनुबंधों की संभावनाएं तलाशना है।

विश्व बैंक के पास हिमाचल में निवेश का पर्याप्त पोर्टफोलियो है और आज विभिन्नपरियोजनाओं के रूप में राज्य को कुल 3,160 करोड़ रुपये प्राप्त हो रहे हैं। यह परियोजनाएं सड़क, जल आपूर्ति, बागवानी, वन और वित्तीय प्रबंधन क्षेत्रों से सम्बन्धित हैं। विश्व बैंक के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने 15 मार्च को शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड (एसजेपीएनएल) के कार्यालय का भी दौरा किया और विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित शिमला जल आपूर्ति परियोजना को कार्यान्वित करने के लिए स्थापित स्पेशल पर्पर्ज व्हीकल (एसपीवी) के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शिमला के उपनगर रामगढ़ का भी दौरा किया और परियोजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत की।

 

 विश्व बैंक की टीम ने किया राजभवन का दौरा

विश्व बैंक के दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हार्तविग शाफर के नेतृत्व में एक टीम ने आज राजभवन का दौरा किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव विवेक भाटिया ने हार्तविग शाफर और विश्व बैंक की टीम का स्वागत किया।

सचिव ने टीम के सदस्यों को राजभवन के ऐतिहासिक महत्व से अवगत करवाया। उन्होंने बार्न्स कोर्ट भवन से जुड़ी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी भी दी। हार्तविग शाफर ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की, क्योंकि राज्यपाल नई दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने राजभवन के आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया।      

प्रमुख खबरें

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका

TTFI Suspension: खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, आंतरिक विवादों के कारण Table Tennis Federation की मान्यता निलंबित