हिमाचल को प्रमुख सड़क परियोजनाओं के लिए 294 करोड़ रुपये मिले: Vikramaditya Singh

By Prabhasakshi News Desk | Oct 05, 2024

शिमला । हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के लगातार प्रयासों से वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 293.36 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। राज्य को यह राशि केंद्रीय सड़क और बुनियादी ढांचा कोष (सीआरआईएफ) के तहत मिली है। उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं में राज्य के विभिन्न हिस्सों में संपर्क सुविधा और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए पांच सड़क और पुल के कार्य शामिल हैं। 

वह मंडी संसदीय सीट की भाजपा सांसद कंगना रनौत की ओर इशारा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी ने परियोजनाओं में योगदान दिया है और यहां तक ​​कि हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने भी राज्य के कई मुद्दों को उठाया है। चिंता रखना एक अच्छी बात है। मंत्री ने कहा, ‘‘वह मेरे बड़े भाई की तरह हैं और अगर कोई हिमाचल प्रदेश के कल्याण के लिए काम करता है तो मुझे कोई समस्या नहीं है, क्योंकि राज्य का विकास हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

प्रमुख खबरें

Thanjavur के Brihadeeswarar Temple के शिखर की परछाई जमीन पर क्यों नहीं पड़ती

निष्पक्ष चुनाव होने पर UP में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी BJP, Ram Gopal Yadav का बड़ा दावा

UP का 4 राज्यों में बंटवारा तय, OP Rajbhar बोले- पूर्वांचल में बनेगा राजभर समाज का CM

Air Marshal Jeetendra Mishra बने Ram Mandir Trust के पहले CEO, संभाला पदभार