नाराज आसिम को मनाने के लिए निकाह का जोड़ा पहनकर हिमांशी ने कहा- रमजान मुबारक

By रेनू तिवारी | Apr 25, 2020

बिग बॉस 13 फेम हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की सुपरहिट जोड़ी को लोग काफी पसंद करते है। हाल ही में खबर आयी थी कि हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के बीच किसी बात को लेकर मन-मुटाव चल रहा है। अब लग रहा है कि आसिम रियाज पंजाब की ऐश्वर्या से ज्यादा देर नराज नहीं रह पाये। आसिम को मनाने के लिए हिमांशी खुराना ने निकाह का जोड़ा पहना और बड़ी ही खूबसूरत अदाओं का सहारा लेकर उन्होंने रमजान की शुभकामनाएं दी। हिमांशी ने अपनी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। आसिम को हिमांशी का ये अंदाज काफी पसंद आया और वो खुद को रोक नहीं पाये। नाराजगी को साइड में रखकर उन्होंने हिमांशी की सोशल मीडिया पर तारीफ कर दी। आसिम ने हिमांशी की तस्वीर पर लिखा स्टनिंग।

आसिम और हिमांशी के प्यार के बीच काफी मुश्किलें आयी लेकिन शो के खत्म होते होते दोनों एक हो गये। हिमांशी ने जब बिग बॉस 13 के घर में एंट्री की थी तो वह सगाई करके घर के अंदर आयी थी। घर के अंदर आसिम को हिमांशी से एक तरफा प्यार हो जाता है और वह हिमांशी को अपने दिल की बात बताते हैं। हिमांशी साफ कहती है कि मेरी सगाई हो चुकी है। आसिम कहीं न कहीं हिमांशी को पसंद आ रहे है थे कुछ दिन बाद हिमांशी घर से बेघर हो जाती हैं। 

इसे भी पढ़ें: आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के रिश्ते में आयी दरार, विशाल आदित्य सिंह ने ली चुटकी

कुछ समय बाद हिमांशी की घर में एक बार फिर एंट्री होती है और इस बार हिमांशी आसिम के लिए अपना 9 साल का रिश्ता तोड़कर आती हैं। बिग बॉस के घर में आसिम रियाज हिमांशी को शादी के लिए प्रपोज करते हैं। आसिम और हिमांशी घर से बाबर आने के बार कई वीडियो सॉन्ग कर चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

एक ही दिन दो बड़े Air Crash, France और Saudi Arabia में 25 लोगों ने गंवाई जान

TIAS Convocation: Prof. Sanjay Dwivedi बोले- AI के दौर में Digital Transformation के लिए तैयार हों छात्र

New Delhi में चर्चा, जब Indira Gandhi की Emergency के खिलाफ भवानी प्रसाद मिश्र की कलम बनी हथियार

Awami League को बचाने की जंग, Sheikh Hasina का ऐलान, बोलीं- हर साजिश तोड़कर इसी साल लौटूंगी वतन