Himanta Biswa Sarma ने फिर कसा विपक्षी गठबंधन के नाम पर तंज, बताया क्यों बदला था ट्विटर बायो

By अंकित सिंह | Jul 24, 2023

विपक्ष के गठबंधन का नाम - इंडिया - करीब एक हफ्ते बाद भी चर्चा में है। नाम को लेकर विवाद अब भाजपा के वरिष्ठ नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने फिर से शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर बायो से 'INDIA' हटाकर उसकी जगह भारत लिखा। इससे पहले, इंडिया की शुरुआत के कुछ घंटों बाद, सरमा ने अपने गठबंधन का नाम इंडिया रखने के लिए विपक्ष को आड़े हाथों लिया। इससे पहले, कांग्रेस के नेतृत्व में 26 विपक्षी दलों ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में सत्तारूढ़ भाजपा से मुकाबला करने की रणनीति बनाने के लिए 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में दो दिवसीय सत्र आयोजित किया था।

इसे भी पढ़ें: Assam delimitation: 11 पार्टियों ने EC को लिखा पत्र, 2001 की जनगणना के इस्तेमाल पर उठाए सवाल

कांग्रेस ने किया ता पलटवार

कांग्रेस ने “औपनिवेशिक” नाम चुनने के लिए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की आलोचना करने को लेकर सरमा पर पलटवार किया था। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, क्या असम के मुख्यमंत्री को अंगूर खट्टे होने का अहसास हो रहा है? उनके नए गुरु मोदी जी ने हमें स्किल इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे नाम दिए। उन्होंने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से टीम इंडिया के रूप में मिलकर काम करने को कहा है। उन्होंने वोट फॉर इंडिया की अपील भी की! राजग की क्षेत्रीय शाखा पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन (एनईडीए) के संयोजक शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने भारत पर एक ट्वीट किया और कांग्रेस को स्टार्ट अप इंडिया, स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया की बड़ी सफलता याद आ गई।

प्रमुख खबरें

Delhi के PG में तंग कमरे और भारी किराए से परेशान छात्र, बुनियादी सुविधाओं के लिए भी अतिरिक्त खर्च

Prabhasakshi NewsRoom: Delhi में जुटे 11 धुरंधर World Leaders, Modi की Diplomacy का दुनिया में बजा डंका!

Famous Ganesh Temple in India: Siddhivinayak से लेकर Trinetra Ganesh तक, भारत के 11 प्रसिद्ध मंदिरों का धार्मिक महत्व

Hartalika Teej 2026 Date: जानिए हरतालिका तीज की Puja Samagri और Shringar List