हिमंता बिस्वा सरमा ने गौरव गोगोई को बताया पाक एजेंट, पलटवार में कांग्रेस नेता ने CM के लिए अयोग्य ठहराया

By अभिनय आकाश | Nov 01, 2025

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस नेता और सांसद गौरव गोगोई के बीच फिर से वाकयुद्ध शुरू हो गया है। सरमा ने अपना दावा दोहराया कि गोगोई 100 प्रतिशत एक पाकिस्तानी एजेंट हैं, जिन्हें विदेशी ताकतों द्वारा भेजा गया है। सरमा ने शुक्रवार को गुवाहाटी में संवाददाताओं से कहा कि गौरव गोगोई एक पाकिस्तानी एजेंट हैं, वह पूरी तरह से पाकिस्तानी एजेंट हैं। उन्हें हमारे देश में विदेशी ताकतों ने स्थापित किया है। उन्होंने यह भी चुनौती दी कि अगर उनके दावे सच नहीं हैं तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जा सकता है

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे पास इतनी जानकारी है कि जब मैं इसे उजागर करूँगा, तो आपको पता चल जाएगा कि वह 100 प्रतिशत पाकिस्तानी एजेंट हैंउन्हें भारत में एक विदेशी ताकत ने स्थापित किया है, और मैं उचित प्रमाण के साथ यह बात कह रहा हूँ। मैं सही समय पर कार्रवाई करूंगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संबंध में अभी तक कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है क्योंकि लोग कहेंगे कि यह गायक जुबीन गर्ग की मौत से मुद्दे को भटकाने की कोशिश है। सरमा के दावों पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस के असम प्रमुख गौरव गोगोई ने कहा कि उनकी टिप्पणी इस बात का उदाहरण है कि वह असम के लोगों के मुख्यमंत्री के रूप में क्यों अयोग्य हैं।

इसे भी पढ़ें: दिसंबर तक 1.78 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की जाएंगी: असम के मुख्यमंत्री

राज्य अपने प्रिय गायक ज़ुबीन गर्ग के निधन पर शोक मना रहा है, ऐसे में सरमा की टिप्पणी के समय की आलोचना करते हुए, गोगोई ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, पिछले कुछ महीनों में हिमंत बिस्वा सरमा डंगोरिया ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। कल जब पूरा राज्य ज़ुबीन गर्ग को रोई रोई बिनाले में आखिरी बार परफॉर्म करते हुए देख रहा था, तब मुख्यमंत्री की टिप्पणी ने सत्ता खोने के उनके बढ़ते डर को दर्शाया। यह एक और उदाहरण है कि असम के लोगों के लिए मुख्यमंत्री के रूप में वह क्यों अयोग्य हैं।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प