हिमंत बिस्वा सरमा ने केजरीवाल को दिया चैलेंज,स्वास्थ्य मॉडल देखना है तो असम में आएं

By अभिनय आकाश | Aug 20, 2022

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का मोहल्ला क्लिनिक देश के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का मॉडल नहीं हो सकता। अगर लोगों को स्वास्थ्य मॉडल देखना है तो वह असम में आएं और स्वास्थ्य सुविधाएं देखें। बता दें कि केजरीवाल की तरफ से गुजरात से लेकर हिमाचल प्रदेश और विभिन्न राज्यों में दिल्ली के स्वास्थ्य मॉडल को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। जिसके बाद बीजेपी के नेता की तरफ से ये बयान सामने आया है। 

इसे भी पढ़ें: मणिपुर में स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी हमले की साजिश नाकाम, सात गिरफ्तार

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हम बाढ़ से प्रभावित लोगों को बाढ़ पुनर्वास कोष के रूप में 119.10 करोड़ रुपए की राशि वितरित करेंगे। अब तक 34 जिलों में 180 लोग बाढ़ के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं और 19 लोग भूस्खलन में मारे गए हैं। जो नुकसान हुआ है हम उसका आकलन कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir: शोपियां में NIA की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित दारुल उलूम सिराजुल उलूम और पूर्व जमात प्रमुख के घर पर छापेमारी

महंगाई की चौतरफा मार! ईंधन की कीमतों में फिर भारी उछाल, दिल्ली में पेट्रोल 102 और डीजल 95 के पार

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल