By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 25, 2026
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को नयी दिल्ली में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात की और पूर्वोत्तर राज्य में बाढ़ के बाद पुनर्वास उपायों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आचार्य ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली दौरे के दौरान आज मुझे अपने राज्य के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा जी से मिलने का अवसर मिला।