PM Modi से मिले हिमंत बिस्वा सरमा, भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी समारोह के लिए किया आमंत्रित

By अंकित सिंह | Apr 19, 2025

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें संगीत के क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया। अपने आधिकारिक आवास पर प्रधानमंत्री के साथ 20 मिनट की बैठक में मुख्यमंत्री सरमा ने मोदी को असम बायो-इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन करने और 5,700 करोड़ रुपये की गुवाहाटी रिंग रोड परियोजना और दरंग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की आधारशिला रखने के लिए भी आमंत्रित किया।

इसे भी पढ़ें: Bihu 2025: 14 अप्रैल से बिहू पर्व का हुआ आगाज, जानिए इस त्योहार से जुड़ी दिलचस्प बातें

उन्होंने बताया कि हजारिका की जन्म शताब्दी वर्ष में पूरे भारत में कार्यक्रम के आयोजन और स्मारक सिक्का जारी करने आदि की योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने असम जैव-इथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन करने का भी उनसे (प्रधानमंत्री मोदी) अनुरोध किया, जिसकी उत्पादन क्षमता 49 केटीपीए इथेनॉल है तथा इसमें फीडस्टॉक के रूप में 300 केटीपीए बांस का उपयोग किया जाएगा।’’ असम बायो इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड (एबीईपीएल) बांस अपशिष्ट से ईंधन-श्रेणी का इथेनॉल उत्पादन करने वाली पहली जैव-रिफाइनरी है और इसकी स्थापना नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) और फिनलैंड की दो कंपनियों, फोर्टम और केमपोलिस ओवाई के बीच एक संयुक्त उद्यम कंपनी के रूप में की गई है। 

प्रमुख खबरें

आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, भविष्य पर नहीं लिया फैसला

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं