Karnataka: Congress के घोषणा पत्र पर बोले हिमंता बिस्वा सरमा, जिन्ना भी ज़िंदा होते तो ऐसा नहीं करते

By अंकित सिंह | May 02, 2023

कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर राजनीति भी शुरू हो गई है। इन सब के बीच असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जिन्ना भी ज़िंदा होते तो ऐसा घोषणा पत्र जारी नहीं करते। अपने बयान में सरमा ने कहा कि गृह मंत्री ने PFI को बैन किया तो कांग्रेस बोल रही है कि वे बजरंग दल को बैन करेंगे, मुस्लिम आरक्षण को फिर से शुरु करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणापत्र जारी किया है वह पूरा मुसलमान घोषणा पत्र है। आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कर्नाटक के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनने पर बजरंग दल जैसे संगठनों को बैन करने का वादा किया है।

इसे भी पढ़ें: 'कर्नाटक में भाजपा की यह सरकार चोरी की', राहुल का सवाल- PM ने भ्रष्टाचार के खिलाफ क्या किया?

हिमंता ने कहा कि कर्नाटक बीजेपी ने एक बहुत ही साहसिक प्रतिबद्धता जताई है और मुझे यकीन है कि बीजेपी कर्नाटक का ये घोषणापत्र या प्रतिबद्धता पूरे देश में यूसीसी के कार्यान्वयन की राष्ट्रव्यापी मांग की शुरूआत करेगी। राष्ट्रव्यापी एनआरसी समय की मांग है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होसपेट में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस को भगवान राम से दिक्कत थी और अब उसे ‘जय बजरंग बली’ कहने वालों से दिक्कत है। मोदी ने कहा कि पहले श्री राम को ताले में बंद किया और अब जय बजरंगबली बोलने वालों को ताले में बंद करने का संकल्प लिया है।

प्रमुख खबरें

Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का आरोप, मोदी सरकार में आवाज उठाने वालों को बनाया जा रहा निशाना

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की