By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 02, 2026
गुवाहाटी, दो अक्टूबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार गांवों और पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलती रहेगी। शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “गांधी जयंती पर पूज्य बापू को याद कर रहा हूं।
बाद में प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने गुवाहाटी का दौरा किया, जिसकी यादें आज भी हमारे राज्य के लोगों के दिलों में हैं।” उन्होंने कहा, “भारत के दूसरे प्रधानमंत्री को मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि। सादगी, त्याग और शांत दृढ़ता वाले ऐसे व्यक्ति का जीवन निरंतर हम सभी को जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहता है।