Kerala में बोले हिमंत बिस्वा सरमा, कांग्रेस अपने घोषणापत्र से भारत में नहीं, पाकिस्तान में जीत सकती है चुनाव

By अंकित सिंह | Apr 23, 2024

असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने तीखे व्यंग्य में कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का पार्टी घोषणापत्र पाकिस्तान में चुनाव के लिए है। सरमा ने सोमवार को केरल के एर्नाकुलम में कहा कि कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र इस तरह से तैयार किया गया है कि वे पाकिस्तान में चुनाव जीतें। घोषणापत्र पाकिस्तान के लोगों के लिए ज्यादा और भारत के लोगों के लिए कम है। कांग्रेस और राहुल गांधी के सबसे कटु आलोचकों में से एक, हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि पार्टी ने वादा किया है कि वह "तुष्टिकरण" के लिए जनता से संसाधन छीन लेगी।

इसे भी पढ़ें: Modi को आभास हो गया है कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के बाद वह हार रहे हैं : Sanjay Singh

मोदी ने क्या कहा

कांग्रेस पर वार करते हुए मोदी ने कहा कि ये 'शहरी नक्सली' मानसिकता, माताओं और बहनों, ये आपका 'मंगलसूत्र' भी नहीं छोड़ेंगे। वे उस स्तर तक जा सकते हैं। कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया है कि वे माताओं और बहनों के साथ सोने का हिसाब करेंगे, उसके बारे में जानकारी लेंगे और फिर उस संपत्ति का वितरण करेंगे। किसको बांटेंगे - मनमोहन सिंह सरकार ने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमानों का है। पहले जब उनकी (कांग्रेस) सरकार सत्ता में थी तो उन्होंने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमानों का है। इसका मतलब यह है कि इसका वितरण उन लोगों में किया जाएगा जिनके अधिक बच्चे हैं। इसे घुसपैठियों को बांटा जाएगा। क्या आपकी मेहनत की कमाई घुसपैठियों के पास चली जानी चाहिए? क्या आप इसे स्वीकार करते हैं?

प्रमुख खबरें

Christchurch T20I में India ने New Zealand को चार विकेट से हराया, 230 रन चेज कर रचा इतिहास

Meta का शुद्ध लाभ 264 प्रतिशत बढ़कर 9.86 अरब डॉलर हुआ, AI पर निवेश की तैयारी

Salman Khan की ‘मातृभूमि’ पर क्या सेंसर बोर्ड लगा रहा है रोक? मेकर्स ने दिया ये जवाब

Saudi Arabia में हुए हमलों में 1 भारतीय की मौत, MEA ने की कड़ी निंदा