Assam CM बनते ही Himanta Biswa Sarma का बड़ा ऐलान, Party Manifesto लागू करना पहली प्राथमिकता होगी

By अंकित सिंह | May 11, 2026

असम के भावी मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने घोषणा की है कि 12 मई को शपथ ग्रहण के बाद नई सरकार पार्टी के घोषणापत्र को लागू करने को प्राथमिकता देगी। पत्रकारों से बात करते हुए सरमा ने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद हम पहली कैबिनेट बैठक करेंगे। हमारा लक्ष्य अपने घोषणापत्र को लागू करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 मई को गुवाहाटी पहुंचने की उम्मीद है, जहां वे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इस समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति और पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Assam का अगला CM कौन? JP Nadda की मौजूदगी में BJP विधायकों की अहम बैठक शुरू

सरमा 12 मई, 2026 को सुबह 11:40 बजे गुवाहाटी के खानापारा स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। 11 मई को सरमा ने राज्यपाल आचार्य से मुलाकात की और असम में भाजपा और एनडीए दोनों विधानसभा दलों के नेता चुने जाने के बाद औपचारिक रूप से सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने X पर एक पोस्ट में अपनी नियुक्ति की पुष्टि करते हुए बताया कि शपथ ग्रहण समारोह गुवाहाटी में होगा। विधानसभा को संबोधित करते हुए शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेतृत्व को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि सरकार अगले पांच वर्षों में विकास पर ध्यान केंद्रित करेगी।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह