India vs Pakistan: हिमंत विश्व शर्मा ने कहा, भारत वैश्विक मानक स्थापित कर रहा, पाकिस्तान संकट में घिरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2025

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने विभिन्न आर्थिक मापदंडों पर भारत-पाकिस्तान की तुलना करते हुए कहा कि भारत वैश्विक मानक स्थापित करके आगे बढ़ रहा है, लेकिन पाकिस्तान लगातार संकटों से जूझ रहा है।

इसे भी पढ़ें: Shrigao Stampede: गोवा भगदड़ पर अधिकारी का खुलासा, पिछले साल भी मामूली स्तर पर हुई थी इसी प्रकार की घटना

शर्मा ने कहा कि भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वर्तमान में 4.19 हजार अरब अमेरिकी डॉलर है जिससे भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है जबकि पाकिस्तान की जीडीपी केवल 357 अरब अमेरिकी डॉलर है जो महाराष्ट्र जैसे एक राज्य के योगदान से भी कम है।

इसे भी पढ़ें: DRDO का बड़ा कारनामा, स्ट्रेटोस्फेरिक एयरशिप प्लेटफॉर्म का सफल परीक्षण, बढ़ेगी भारत की ताकत

मुख्यमंत्री ने कहा, 'रेलवे से लेकर रॉकेट प्रक्षेपण तक भारत भविष्य के लिए निर्माण कर रहा है। रिकॉर्ड 688.13 अरब अमेरिकी डॉलर विदेशी मुद्रा भंडार के साथ, भारत सबसे मजबूत वित्तीय स्थिति में है।' उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान की बात करें तो विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 15.66 अरब अमेरिकी डॉलर है।

प्रमुख खबरें

WhatsApp के बाद अब Instagram पर शिकंजा, आपत्तिजनक Ads पर केंद्र सरकार ने Meta को भेजा Notice

Team India के श्रीलंका दौरे का Schedule जारी, Galle और Colombo में होगी स्पिन की कड़ी परीक्षा

Vaibhav Suryavanshi को प्लेइंग-11 में कब मिलेगा मौका? England के दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल।

Wimbledon 2026: Jannik Sinner ने चोट की अफवाहों को किया खारिज, दमदार जीत से पहुंचे तीसरे दौर में