हिमंत ने झारखंड में आईईडी विस्फोट में असम के सीआरपीएफ जवान की मौत पर शोक जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2025

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को झारखंड में आईईडी विस्फोट में नगांव जिले के एक सीआरपीएफ जवान की मौत पर शोक व्यक्त किया। शर्मा ने कहा कि देश हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखेगा।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘झारखंड में कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले नगांव निवासी सीआरपीएफ के बहादुर एचसी/जीडी महेंद्र लस्कर के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। राष्ट्र उनके बलिदान को सदैव याद रखेगा।’’

झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में शुक्रवार को हुए दो आईईडी विस्फोटों में लस्कर समेत दो अन्य लोग घायल हो गए थे। झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘असम निवासी हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर की ओडिशा के राउरकेला के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।’’

बयान में कहा गया कि झारखंड में ‘प्रतिरोध सप्ताह’ मना रहे प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए ये विस्फोटक उपकरण लगाए जाने का संदेह है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Mojtaba Khamenei Iran New Supreme Leader | अयातुल्ला खामेनेई के बेटे मोज्तबा ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए: रिपोर्ट

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म