असम के CM हिमंत ने मिजोरम सीमा पर हुई हिंसा की जांच तटस्थ एजेंसी से कराने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2021

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने हाल में सीमा पर हुई हिंसक झड़प के संबंध में मिजोरम सरकार द्वारा उनके और राज्य के छह अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने के औचित्य पर शनिवार को सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जब घटना असम के संवैधानिक क्षेत्र में हुई तो मिजोरम में प्राथमिकी कैसे दर्ज की जा सकती है। सरमा ने कहा कि वह जांच में शामिल होने पर बहुत खुश होंगे, लेकिन आश्चर्य है कि इसे तटस्थ एजेंसी को क्यों नहीं सौंपा जा रहा है। मिजोरम पुलिस ने, मिजोरम और असम पुलिस के बीच झड़प के बाद सोमवार देर रात वैरेनगटे पुलिस थाने में सरमा और छह अधिकारियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आपराधिक साजिश से जुड़े विभिन्न आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। यह प्राथमिकी शुक्रवार को सार्वजनिक हो गई। इस झड़प में पूर्वोत्तर के इन दोनों राज्यों के निवासी भी शामिल थे।

प्रमुख खबरें

Birth and Death Registration कानून 1 अक्टूबर से होगा लागू, देरी पर कड़े होंगे नियम

CGPSC ने 265 पदों की राज्य सेवा परीक्षा 2025 का Interview और दस्तावेज सत्यापन रोका

Faridabad में क्राइम ब्रांच और NCB का छापा, 15 करोड़ के Drugs समेत 3 विदेशी गिरफ्तार

Cyber Fraud: फर्जी कंपनियों से 42 करोड़ से अधिक की ठगी, Pratapgarh पुलिस ने दो को पकड़ा