असम के'जिहादी' मदरसे पर चला हिमंत सरकार का बुलडोजर, संदिग्ध आतंकी से जुड़ा है कनेक्शन

By अभिनय आकाश | Aug 31, 2022

असम की चर्चा इन दिनों अवैध मदरसों पर हो रही कार्रवाई को लेकर खूब हो रही है। जिस मदरसे पर ताजा कार्रवाई हुई उसका कनेक्शन आतंकियों से था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। इसके साथ ही असम के बरपेटा जिले में अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के दो बांग्लादेशी सदस्यों को चार साल तक पनाह देने वाले मदरसे पर प्रशासन का बुलडोजर वाला एक्शन देखने को मिला है। मरकाजुल मां आरिफ करियाना मदरसे में 224 बच्चे रहते थे। आधी रात तक बच्चों को यहां से हटाया गया, जिसके बाद इस पर बुलडोजर चला दिया गया।

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेशी आतंकियों को पनाह देने वाला असम का मदरसा ध्वस्त

असम में सरकारी फंड से चलने वाले मदरसे अब बंद हो चुके हैं। इसलिए जितनी भी मदरसे चल रहे हैं वो प्राइवेट फंडिंग के सहारे चल रहे हैं। जिस मदरसे को तोड़ा गया है वो भी सरकारी जमीन पर बना अवैध मदरसा था। जिसे दो आतंकियों के पैसे से चलाया जा रहा था। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर