बहू से बेब, बेब से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी हिना खान की थ्रिलर फिल्म ''हैक्ड'' इस दिन होगी रिलीज

By रेनू तिवारी | Nov 20, 2019

नयी दिल्ली। छोटे पर्दे की संस्कारी बहू अक्षरा उर्फ हिना खान ने बिग बॉस से निकले ही अपने करियर में बड़ी-बड़ी छलांगे मारी है। हिना खान ने थोड़े संघर्ष के बाद बॉलीवुड में कदम रखा। हिना खान की आने वाली फिल्म हैक्ड (Hacked) की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। फिल्म का ट्रेलर अभी रिलीज नहीं हुआ है लेकिन हिना ने कहा है जल्द ही रिलीज होने वाला है। अपनी आने वाली पहली बॉलीवुड की फिल्म हैक्ड (Hacked) को लेकर हिना खान काफी एक्साइटेड है और वह फिल्म से जुड़ी हर एक जानकारी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। 

इसे भी पढ़ें: तमिल सिनेमा के यह दो दिग्गज अभिनेता अब खेलेंगे राजनीतिक पारी

हिना खान की आने वाली फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) कर रहे हैं जो बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। ये फिल्म 31 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में हिना खान के सिवा कई चेहरे आपको और दिखाई देने वाले हैं। लीड एक्ट्रेस में हिना है और उनके अलावा रोहन शाह (Rohan Shah), मोहित मल्होत्रा (Mohit Malhotra), और सिड मक्कर (Sid Makkar) को-स्टार्स है। 

इसे भी पढ़ें: पाई-पाई को मोहताज सलमान की ये हीरोइन थी टीबी से पीड़ित, मांग रही बॉलीवुड में काम

आपको बता दें कि हाल ही में स्टार प्लस पर आने वाले टीवी सीरीयल कसौटी जिंदगी की के सीक्वल में हिना कमोलिका के किरदार में नजर आयी थी। हिना ने निजी कारणों के कारण एकता कपूर का ये सीरीयल छोड़ दिया था। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा