Adani पर हिंडनबर्ग का हमला, धोखाधड़ी को राष्ट्रवाद से ढका नहीं जा सकता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2023

नयी दिल्ली। शेयर बाजारों के खुलने के साथ ही सोमवार को सभी की निगाहें अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों पर हैं। अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग इकाई हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी समूह पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे, जिसके बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में पिछले कुछ दिन में भारी गिरावट आई है। अडाणी समूह ने हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के जवाब में 413 पृष्ठ का ‘स्पष्टीकरण’ जारी किया है। अपनी रिपोर्ट के जवाब में रविवार को जारी अडाणी समूह की प्रतिक्रिया पर टिप्पणी करते हुए हिंडनबर्ग रिसर्च ने सोमवार को कहा कि उसका मानना ​​है कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र और उभरती महाशक्ति है।

इसे भी पढ़ें: Stock Market Updates: रिकवरी मोड पर बाजार, आज के Top 5 Shares जिन पर होगी निवेशकों की नजर

अडाणी समूह ‘व्यवस्थित लूट’ से भारत के भविष्य को रोक रहा है। हिंडनबर्ग ने अडाणी समूह के इस आरोप को खारिज कर दिया है कि उसकी रिपोर्ट भारत पर एक हमला थी। हिंडनबर्ग ने कहा कि धोखाधड़ी को ‘राष्ट्रवाद’ या ‘बढ़ा-चढ़ाकर प्रतिक्रिया’ से ढंका नहीं जा सकता।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar