Hindi Diwas 2025: हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है हिंदी दिवस, जानिए इतिहास और महत्व

By अनन्या मिश्रा | Sep 14, 2025

भारत में तमाम भाषाएं बोली जाती हैं और हर एक भाषा की अपनी खूबी होती है। किसी भी भाषा का महत्व दूसरी भाषा से कम नहीं होता है। हिंदी भाषा शुरू से ही भारत की पहचान रही है और यह हमारी राष्ट्रभाषा भी है। यही कारण है कि हिंदी के महत्व और इसकी उपयोगिता को दर्शाने के उद्देश्य से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं बल्कि भारत की आत्मा और सांस्कृतिक पहचान है।

इतिहास

बता दें कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को देवनागरी लिपि के साथ भारत की राजभाषा के तौर पर स्वीकार किया गया था। इसके बाद साल 1953 में इस दिन को औपचारिक रूप से राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। यह दिन हिंदी की उपयोगिता, महत्व और हिंदीभाषी होने के गर्व को बढ़ाता है।

कैसे मनाते हैं यह दिन

इस दिन पूरे देश में स्कूलों, कॉलेजों, ऑफिसों और सरकारी दफ्तरों में हिंदी सप्ताह मनाया जाता है। इस दिन निबंध लेखन, कविता पाठ, डिबेट और क्विज जैसे प्रोग्राम्स आयोजित किए जाते हैं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हिंदी सिर्फ भाषा नहीं बल्कि हमारी जड़ें हैं।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा