हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की मित्र, Amit Shah बोले- भाषा सिर्फ़ संवाद का माध्यम नहीं, यह राष्ट्र की आत्मा है

By अंकित सिंह | Jun 26, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में राजभाषा विभाग के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि किसी भाषा का विरोध नहीं है, किसी विदेशी भाषा का विरोध नहीं होना चाहिए, लेकिन आग्रह अपनी भाषा का महिमामंडन करने का होना चाहिए, आग्रह अपनी भाषा बोलने का होना चाहिए, आग्रह अपनी भाषा में सोचने का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें गुलामी की मानसिकता से मुक्त होना चाहिए। और जब तक व्यक्ति अपनी भाषा पर गर्व नहीं करेगा, अपनी भाषा में अपनी बात नहीं कहेगा, तब तक हम गुलामी की मानसिकता से मुक्त नहीं हो सकते।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान: भाजपा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के बयान को बेबुनियादी और तर्कहीन बताया

इससे पहले अमित शाह ने कहा कि नशा युवाओं के लिए सबसे बड़ी समस्या है और मोदी सरकार नार्को-कार्टेल पर बेरहमी से प्रहार कर रही है तथा नशे की लत में फंसे युवाओं को सहानुभूति के साथ सामान्य जीवन में वापस ला रही है। शाह ने यह बात 'अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस' के अवसर पर 'नशा मुक्त भारत' की लड़ाई में योद्धाओं और सहयोगियों को शुभकामनाएं देते हुए कही। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "नशीली दवाएं हमारे युवाओं के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं। मोदी सरकार इस खतरे से निपटने के लिए समग्र दृष्टिकोण अपना रही है, नार्को-कार्टेल पर निर्ममता से प्रहार कर रही है और नशे की लत में फंसे युवाओं को सहानुभूति के साथ सामान्य जीवन में वापस ला रही है।"

प्रमुख खबरें

अमेरिका में Layoff का दौर जारी, अब Big Four कंपनी KPMG ने 10% पार्टनर्स को निकाला

West Bengal में 92% Voting ने रचा इतिहास, Supreme Court भी शांतिपूर्ण चुनाव से हुआ प्रभावित

Premier League में Transfer को लेकर घमासान, Manchester United में कोच पद पर गहराया संकट

Hardik Pandya की कप्तानी पर Irfan Pathan का बड़ा हमला, बोले- Mumbai Indians को ले डूबे गलत फैसले