By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2021
झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने सभी को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मंगलवार को कहा कि हिन्दी न केवल जनप्रिय है बल्कि राष्ट्रीय एकता का भी प्रतीक है।
राज्यपाल ने ट्वीट किया, ‘‘हिन्दी न केवल जनप्रिय है बल्कि राष्ट्रीय एकता का भी प्रतीक है। हमारी समृद्ध सभ्यता एवं संस्कृति में भी हिन्दी की अहम भूमिका है।’’ राज्यपाल ने कहा कि सभी को अपने दैनिक कार्य-व्यवहार में हिन्दी का अधिकाधिक उपयोग करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिये।