हिन्दी हमारे देश की भाषा (कविता)

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2017

हिन्दी हमारे देश की भाषा, 
सुगम, सरल मनोरम भाषा।

भाषाओं के अथाह समुद्र में, 

नीले रंग सी हिन्दी भाषा।

 

कई भाषाओं को ले साथ है चलती, 

संग सखी सी हिन्दी भाषा।

 

साहित्य का भंडार है हिन्दी, 

विद्वजनों की यह प्यारी भाषा।

 

जातियों में एकता जगाती, 

प्यार सिखाती हिन्दी भाषा।

 

भारत मां की शान है हिन्दी,

गर्व कराती हिन्दी भाषा।

 

हर पल हमारा साथ निभाती,  

सशक्त बनाती हिन्दी भाषा।

 

मातृ भूमि की है अधिष्ठात्री,

गौरव दिलाती हिन्दी भाषा।

 

संतजनों का राग है हिन्दी 

मान बढ़ाती हिन्दी भाषा। 

 

हिन्दी हमारे देश की भाषा, 

सुगम, सरल मनोरम भाषा।

 

 

अमृता गोस्वामी

प्रमुख खबरें

भारत जोड़ो यात्रा का समापन चार जून को कांग्रेस ढूंढो यात्रा से होगा : Amit Shah

Swara Bhasker Vs Kangana Ranaut | कंगना रनौत से तुलना किए जाने पर स्वरा भास्कर का आया जोरदार रिएक्शन, दोनों के बीच बड़ा अंतर बताया

Australia India relations: जासूसी के आरोप में 2 भारतीयों के निष्कासन की मीडिया रिपोर्ट पर आया विदेश मंत्रालय का बयान, जानें क्या कहा

Odisha Assembly Elections: ओडिशा में सत्ता में आने की पुरजोर कोशिश में जुटी भाजपा, 80 सीटें जीतने का रखा लक्ष्य