'हिंदी मीडियम' फेम सबा कमर की मुश्किलें बढ़ी, मस्जिद में डांस करने के मामले में पाक अदालत ने तय किए आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2021

लाहौर। पाकिस्तान की एक अदालत ने बुधवार को हिंदी मीडियम में नजर आईं अभिनेत्री सबा कमर के खिलाफ यहां एक ऐतिहासिक मस्जिद में नृत्य वीडियो की शूटिंग से संबंधित मामले में आरोप तय किए। संबंधित मामला पिछले साल दर्ज हुआ था। न्यायिक मजिस्ट्रेट जावेरिया भट्टी की अदालत में आरोप तय होने के दौरान कमर और गायक बिलाल सईद मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: Netflix पर रिलीज होगी करण जौहर की फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर, शेयर हुआ फिल्म का पोस्टर

कमर ने कहा, मस्जिद में कोई नृत्य या संगीत नहीं हुआ। मुझे इस मामले में झूठा फंसाया गया है। उल्लेखनीय है कि लाहौर पुलिस ने पिछले साल सबा कमर और सईद के खिलाफ लाहौर के पुराने शहर में स्थित मस्जिद वजीर खान को कथित रूप से अपवित्र करने का मामला दर्ज किया था। प्राथमिकी के अनुसार, दोनों कलाकारों ने एक नृत्य वीडियो बनाकर मस्जिद को अपवित्र किया।

प्रमुख खबरें

नासिक का उदमल बनेगा महाराष्ट्र का पहला डार्क स्काई गांव, प्रशासन ने 42.14 लाख रुपये मंजूर किए

वैश्विक संकट के बीच 7.8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि दर पर पीएम मोदी ने दी बधाई

नेपाल में बाढ़ के बाद मानसिक आघात से निपटने को 50 विशेषज्ञ तैनात

Airfare Increase India | जेट फ्यूल में 6.28 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी! क्या अब महंगी होगी हवाई यात्रा? जानें नए रेट्स