हाय बारिश (बाल कविता)

By संतोष उत्सुक | Sep 21, 2018

हिमाचल प्रदेश से वरिष्ठ लेखक संतोष उत्सुक की ओर से प्रेषित कविता 'हाय बारिश' दर्शाती है कि पर्यटन स्थल शिमला में भारी बारिश से क्या हाल हुआ है और इस बेहाली के असल कारण क्या हैं?

 

हाय बारिश से हुआ बुरा हाल रे 

जीवन अस्त व्यस्त बदहाल रे

 

शिमला केरल के रिकार्ड तोड़

कर दिया जनजीवन निढाल रे

 

बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे  

जल में मछली घुसी हस्पताल रे

 

विकास और विकास कर हमने 

प्रकृति कर डाली खस्ताहाल रे

 

कुदरत अब लेकर रहेगी बदला 

पहले हमने नहीं किया ख्याल रे 

 

अब भी न चेते अगर हम सब 

भुगतने होंगे ज़्यादा बुरे हाल रे 

 

रखना संयम, सिर्फ यही तरीका 

प्रकृति संग चलें हम हर हाल रे

 

-संतोष उत्सुक

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress