भीड़ में भेड़ बनने का मजा (व्यंग्य)

By डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा उरतृप्त | Apr 16, 2021

भजनखबरी साहब ने देशभक्ति की नई पाठशाला खोल रखी है। सोचा मैं भी प्रवेश ले लूँ। किसे मालूम बैठे बिठाए महात्मा गांधी, नेहरु, सरदार पटेल, भगत सिंह, चंद्रशेखर, सुभाष चंद्र बोस ही बनने का मौका मिल जाए! इनमें से कुछ बनने का अवसर न भी मिले तो कोई बात नहीं कम-से-कम भारत रत्न, पद्म भूषण, पद्मश्री के योग्य तो अवश्य बन जाऊँगा। वैसे भी इन दिनों देशभक्त बनने का शौक सर चढ़कर बोल रहा है। अब तो बित्ते भर के बच्चे अपने शौकों में खेलना-कूदना हटाकर देशभक्ति लिख रहे हैं। बड़े-बुजुर्ग होते तो कुछ बात होती, ये बित्ते भर के बच्चों से देशभक्ति में होड़ लेना और उसमें भी हार जाने का डर बना रहे तो इससे ज्यादा शर्मनाक बात क्या हो सकती है। ऐसी ही किसी शर्मिंदगी से बचने-बचाने के लिए गाँव-गाँव और शहर-शहर कुकुरमुत्तों की तरह देशभक्ति कोचिंग सेंटर खुल गए हैं।

इसे भी पढ़ें: मरना इसी का नाम है (व्यंग्य)

देशभक्ति पाठशाला का प्रवेश द्वार अत्यंत भव्य है। द्वार के इधर-उधर दो महान देशभक्तों की मूर्तियाँ लगी हुई हैं। भजनखबरी चाहते तो अपना भी लगा सकते थे। फिर ख्याल आया कि पाठशाला से अच्छा है किसी स्टेडियम का नाम होता। जब भी टीवी में सीधा प्रसारण होता बार-बार उनका नाम चलाया जाता। जीते जी अपनी मूर्ति न लगवाने का उनका त्याग इतिहास के पन्नों में बड़े आदर के साथ दर्ज किया जाएगा। चूंकि खून के नाम पर पानी बह रहे मेरे शरीर में बाहर की गर्मी अंदर उबाल मार रहा था। मैंने प्रवेश द्वार पर लगी देशभक्ति नियमावली पढ़ी। लिखा था– चांदनी रात में आँखों में चाँदनी, साहित्य सृजन का बगल वाले के कानों तक प्रसार, भोजन के निवाला का मुँह तक पहुँच, रात के घनघोर अंधेरे में बेखौफ गीत, वाक् स्वंतत्रता का उपयोग, सरकारी संस्थाओं के निजीकरण के खिलाफ आवाज उठाना आदि देशद्रोह माना जाएगा। मैंने आँखें मूंदी और देशभक्ति की भीड़ में खुद को भेड़ बनाने के लिए मचलता हुआ भीतर घुस गया।

-डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा उरतृप्त

प्रमुख खबरें

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द

Poland School Attacks: 50 हजार स्कूलों की जांच के बीच पुलिस ने 76 संदिग्धों को पकड़ा